21 सितम्बर 2020
बी.पी.एल कार्ड से वंचित निर्धन परिवारों को राजधानी की पंजीकृत जनहित सांस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने दैनिक उपभोग में आने वाली खाद्य सामग्री का निःशुल्क वितरण किया ।
विदित रहे कि शहर में बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा आगामी 28 सितम्बर 2020 तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। जिसके मद्देनजर संस्था ने सर्वे के आधार पर जरूरतमंद परिवारों को मानवता के आधार पर यथाशक्ति 15 दिनों का सूखा राशन सामग्री वनस्पति तेल, दाल, नमक, आलू , प्याज, पोहा इत्यादि पौष्टिक आहार का वितरण संस्था द्वारा किया गया।
आजके कार्यक्रम में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, ज़ुबैर खान उपस्थित थे।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.