अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
आजमगढ़ -- वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली टू-सीटर चार्टर्ड एयरक्राफ्ट आज खराब मौसम के चलते आजमगढ़ जिले में क्रैश हो गया। इस हादसे में पायलट सोनार्क सरण (30वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट वाराणसी से उड़ान भरने वाली टू-सीटर एयरक्राफ्ट चार्टर्ड एयरक्राफ्ट आज खराब के चलते आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर कुसहां गांव में क्रैश होकर खेत पर गिर गया। चार्टर्ड एयरक्राफ्ट की तेज आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंँचे। घटना की सूचना पर सरायमीर थाने के साथ ही अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुँची। कीचड़ के बीच खेत में चार्टर्ड एयरक्राफ्ट गिरने से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस हादसे में एक पायलट की मौत हो गयी है। क्रैश होने से चार्टर्ड एयरक्राफ्ट छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.