Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 12, 2020

छविंद्र कर्मा के पीएसओ की कोरोना से मौत गृह ग्राम लिमोरा में हुआ अंतिम संस्कार

छविंद्र कर्मा के पीएसओ की कोरोना से मौत गृह ग्राम लिमोरा में हुआ अंतिम संस्कार

संसदीय सचिव निषाद सहित प्रशासन भी पहुंचा सलामी देने

गुण्डरदेही । ब्लाक के ग्राम पंचायत लिमोरा के रहने वाले 40 वर्षीय महेश यादव की कोरोना से मौत हो गई जो दंतेवाड़ा क्षेत्र के कांग्रेस नेता छविंद्र कर्मा के पीएसओ थे। उनका दंतेवाड़ा क्षेत्र में ही ड्यूटी था इस  दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी फिर उन्हें रायपुर क्षेत्र में क्वॉरेंटाइन के लिए भेजा गया था। जहां स्थिति में सुधार नहीं आने पर उन्हें मेकाहारा में भी भर्ती कराया गया था और बीती रात को उनकी मौत हो गई । गृह ग्राम लिमोरा होने के कारण शनिवार को प्रशासन के लोगों की मौजूदगी में महेश यादव के शव का अंतिम संस्कार हुआ । पीएसओ होने व शासकीय सेवा में होने के कारण संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद गुण्डरदेही  टीआई रोहित मालेकर सहित अन्य प्रशासनिक अमले ने उन्हें सलामी दी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जिसमें कुछ रिश्तेदारों को ही अंतिम संस्कार मे जाने की इजाजत दी गई थी।
घर के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है लेकिन जब महेश को रायपुर में भर्ती कराया गया था तो रिश्तेदार उन्हें देखने के लिए गए थे। मौत होने के बाद रिश्तेदार रायपुर में ही दाह संस्कार की तैयारी के साथ रायपुर पहुंच गए थे। फिर जिला प्रशासन की अनुमति से उनके पार्थिव शरीर को शनिवार को गृह  ग्राम लिमोरा लाया गया। ग्रामीण गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने की इच्छा से इंतजार में बैठे थे लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए गिने-चुने लोगों को ही इस अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी गई ।


सी एन आई न्यूज के लिये गुण्डरदेही से भानू साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad