Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 12, 2020

पार्षद कामेश्वर की सजगता से घठोली चौक में आंगनबाड़ी का भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़


पार्षद  कामेश्वर की सजगता से घठोली चौक में आंगनबाड़ी का भेजा गया प्रस्ताव

अधिकारी ने
पार्षद के मांग को लिया संज्ञान

नगरपालिका चांपा के वार्ड नंबर 16 घठोली चौक में आंगनबाड़ी नही होने के कारण वहां के रहवासियों को शासन के महती योजनाओं के द्वारा दिये जाने वाले रेडी टू ईट व गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार नही मिल पा रहा था जिससे वार्ड वासियों ने नगरपालिका व परियोजना अधिकारी को कितने बार शिकायत आवेदन अवगत कराया गया लेकिन वार्ड वासियों को सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा परंतु किसी ने इस मांग की ओर ध्यान नहीं दिये वहीं चुनाव में जीत हासिल कर आये पार्षद कामेश्वर धर्य ने घठोली चौक के कुपोषित बच्चे व गर्भवती महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए काफी दिनो से आंगनबाड़ी की मांग को लेकर जगह जगह अधिकारियों से संपर्क किये व वार्ड वासियों के दुख तकलीफ को अधिकारियों को अवगत कराया फिर भी काफी दिनो से लंबित पड़े हुए थे लेकिन पार्षद कामेश्वर धर्य ने हार नहीं मानी घठोली चौक में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने को लेकर अपना दस्तावेज कार्य जारी रखा वही लंबे समय बाद परियोजना अधिकारी अमित भारत ने पार्षद कामेश्वर धर्य की मांगों पर संज्ञान लेते हुए स्वयं निरीक्षण के लिए घठोली चौक पहुंचे और वार्ड वासियों सहित पार्षद की मांगों को निरीक्षण के दौरान सही पाए जाने पर आंगनबाड़ी के लिये प्रस्ताव भेजा गया, आपको बताते चले पार्षद कामेश्वर धर्य असहाय गरीबों के मसीहा के नाम से घठोली चौक पर जाने जाते हैं वहां के लोग बताते हैं  कोरोनावायरस के कारण हुए लाकडाउन में लोगों को खाने पीने के लिए दाल चावल के लाले पड़ गये थे उस समय  शासन प्रशासन से आवेदन लगा कर राशन कि इंतजाम किए और कितने लोगो को राशनकार्ड नही होने के कारण नही मिल पाया उससे अपने स्वयं के पाकिट से दाल चावल खरीद कर लोगों को वितरण किया था इतना ही नहीं सब्जी भाजी के लिये रुपए नही होने पर कुछ लोगों को रुपए का भी सहयोग किये थे और वर्तमान मे आंगनबाड़ी केंद्र नहीं थे अब  आंगनबाड़ी केंद्र का प्रस्ताव बनवाकर भेजवाया गया है जोकि बहुत ही सराहनीय कार्य है जिसमें वार्ड वासियों ने अधिकारी अमित भारत व पार्षद कामेश्वर धर्य को धन्यवाद ज्ञापित किये

बाक्स
*पार्षद कामेश्वर धर्य*

मुझे वार्ड वासियों ने अपना किमती वोट देकर जीत दिलाये है और जो उन लोगों का समस्या है उससे दुर करना मेरा कर्तव्य है वार्ड वासियों का मांग था घठोली चौक पर आंगनबाड़ी की बहुत ही आवश्यकता जिससे मैंने अधिकारियों को अवगत कराया और लंबे समय से प्रयास कर रहा था जोकि वर्तमान में परियोजना अधिकारी अमित भारत ने संज्ञान लिया और हम लोगो के मांगों पर विचार कर प्रस्ताव भेजा है ।


सी एन आई न्यूज के लिये हितेश मानिकपुरी के साथ दिपक यादव की रिपोर्ट ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad