जिला प्रशासन रायपुर और माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के सलाहकारों के मार्गदर्शन में, राजधानी की पंजीकृत जनहित एवं सामाजिक संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी ने आज दिनाँक 16 सितंबर 2020 को शहर की पिछड़ी बस्ती रामनगर में निवास करने वाले श्रमिकों, कामगार महिलाओं तथा निर्धन लगभग 50 परिवारों को निःशुल्क आर्युवैदिक काढ़ा सामग्री एवं मास्क का वितरण किया।
वर्तमान संक्रमण काल में, संस्था ने नियमित रूप से लोगों को इस अज्ञात महामारी के प्रति बचाव हेतु जागरूकता का संदेश देने और शारारिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु हर्बल काढ़ा के निःशुल्क वितरण करने का निर्णय लिया है।
संस्थापक, श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी के निर्देशन में पंडित अनिल शुक्ल, ज़ुबैर खान, अरहम खान सहित अन्य सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.