अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांँजगीर चाँपा -- छत्तीसगढ़ अपराध अन्वेषण ब्यूरो एवं भ्रष्टाचार निवारण ब्यूरो के निदेशक एवं पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख के मार्गदर्शन में एसीबी के दिशानिर्देश पर कार्यवाही करते हुये जांँजगीर चांँपा में एक बाबू को ढाई हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस संबंध में विश्वस्त सूत्रोंसे मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अपनी पत्नी की ईलाज के लिये एक लाख रुपये निकलवाने जांँजगीर चांँपा के उप संचालक पशु चिकित्सा कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ कर्मचारी दीपक कुमार को आवेदन दिया था। राशि स्वीकृत कराने के बदले कर्मचारी पाँच हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था जिसकी शिकायत पीड़ित ने बिलासपुर एसीबी की टीम से की। एसीबी निदेशक व पुलिस उप महानिरीक्षक आरिफ शेख के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर विभागीय टीम ने शिकायत पर मौके पर पहुँचकर आज रिश्वत की पहली किस्त 2500 रुपये देते समय आरोपी दीपक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुये न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.