छत्तीसगढ़
साल्हेवारा । साल्हेवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवपुरा के आश्रित ग्राम बाँसभीरा में पति पत्नी के बीच आपसी विवाद के चलते उन्होंने अपने शरीर में आग लगाई है । जिन्हें आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हेवारा लाया गया ,जहां उपस्थित डॉ जयकिशन महोबिया व अस्पताल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार करते हुये उन्हें छुईखदान व आगे बर्न यूनिट हेतु रवाना किया गया है । इस मामले की सूचना पुलिस थाना साल्हेवारा को दी गई है । पुलिस सूचना मिलते ही इस मामले की जांच कर रही है।दंपति का नाम सनुक गोंड़ उम्र 40 वर्ष व उसकी पत्नी रेशमी गोंड़ उम्र 38 वर्ष निवासी बाँसभीरा है।
इस संबंध में डॉक्टर जयकिशन महोबिया ने बताया कि अस्पताल लेकर आये उनके रिश्तेदारों ने पति पत्नी का आपसी विवाद होना बताया है।
वर्जन/बाइट
दोनों पति पत्नी का परसेंटेज ज्यादा है लेकिन स्टेज कम होने से फर्स्ट एड के बाद राजनांदगाओं रेफर किया गया है दोनों की हालत स्थिर है।।
डॉ जयकिशन महोबिया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साल्हेवारा
सी एन आई न्यूज के लिये साल्हेवारा से दिलीप शुक्ला के साथ ढालेश्वर देवांगन की रिपोर्ट ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.