घरघोड़ा:-
आज के पितृसत्तात्मक समाज में लड़कों को महत्व देने का प्रचलन है । वहीं ; आज लड़कियाँ भी विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के आधार पर अपने माता पिता सहित अपना नाम उजागर कर रही हैं ; जिसमें गाँव की बेटी रिया दुबे ने पुस्तक वाचन दिवस के उपलक्ष्य में अपने आर्टवर्क से आशा की दीप जलाए हुए अपना महत्वपूर्ण स्थान बनायी।रिया दुबे घरघोड़ा स्थित जनमित्रम मेमोरियल स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा है।जिनके आर्टवर्क को भारत के अनेक राष्ट्रीय अखबारों में भी स्थान देकर प्रकाशित किया गया एवं छात्रा को प्रोत्साहन देने का कार्य किया।श्री सजल कुमार रीता दुबे की पुत्री कु0 रिया अध्ययन में भी समय देते हुए आर्टवर्क में भी अनेक प्रतियोगिता में भाग लेकर महत्वपूर्ण स्थान बना चुकी है। रिया के इस उपलब्धि पर शाला परिवार सहित परिवार वालों ने शुभकामनाएँ प्रदान की है।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.