Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, September 12, 2020

एन.एस.एस. स्वयंसेवक गांवों में लोगों को स्वास्थ्य के लिए कर रहे जागरूक

छत्तीसगढ़

*एन.एस.एस. स्वयंसेवक गांवों में लोगों को स्वास्थ्य के लिए कर रहे जागरूक*

बैकुंठपुर । कोरिया जिले के  बैकुंठपुर में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लोगों में स्वास्थ्य प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से फिट इंडिया कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस अभियान में पं. ज्वाला प्रसाद उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय पटना के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा डॉ.समरेंद्र सिंह राज्य संपर्क अधिकारी रासेयो, डॉ. अनिल कुमार सिन्हा कार्यक्रम समन्वयक संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर के निर्देशन एवं जिला संगठक प्रो. एम. सी. हिमधर व प्राचार्य डॉ. आई. एल. देवांगन के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शिवशंकर राजवाड़े व रोहित साहू के नेतृत्व में रासेयो स्वयंसेवकों द्वारा लोगों को फिट रहने के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है।

 स्वयंसेवक अपने-अपने गांव में ग्रामीण युवाओं के साथ मिलकर लोगों को स्वस्थ रहने की जानकारी देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू ने बताया कि स्वस्थ शरीर के लिए फिटनेस जरूरी है, वर्तमान स्थिति में कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शरीर को फिट रखना तथा शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि जरूरी है, इसके लिए हमने योग, व्यायाम, साइकिलिंग, वांंकिंग, खो-खो, कबड्डी, प्रतिदिन दौड़, पीटी सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से हम स्वयं और गांव के लोगों को फिट रखने के लिए करा रहे हैं।


 यह कार्यक्रम 15 अगस्त से शुरू हुआ और 2 अक्टूबर तक चलेगा। स्वयंसेवक अपने-अपने गांवों में युवा मित्र के साथ मिलकर इस फिट इंडिया कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवक बिहारी लाल साहू ने ग्राम टेमरी में, स्वयंसेविका सीमा कुशवाहा ने ग्राम खैरी में फिट इंडिया अभियान चलाया।


सी एन आई न्यूज के लिये बैकुंठपुर से बिहारी लाल साहू के साथ हितेश मानिकपुरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad