बेमेतरा । जिले के सेमरिया घाट,अमलडीहा शिवनाथ नदी में धान के बोरे से भरी ट्रैक्टर ट्राली नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
घटना शनिवार सुबह लगभग 9 बजे की है।
टैक्टर ट्राली के नदी में गिरते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थोड़ी देर में राहत बचाव के लिए नांदघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन रंगारी ने बताया कि टैक्टर चालक और उसके साथ बैठे शक्स की दुर्घटना में मौत हो गई है ।
दोनों का शव ट्राली के नीचे दबा हुआ है ।
जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मवेशियों को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा और बाढ़ आने से डामर कि परत भी उखड़ गई है पुल के ऊपर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आय दिन बड़े बड़े वाहन गुजरते हैं इससे दुर्घटना होने की संभावना है ।
*सी एन आई न्यूज के लिये बेमेतरा से देव यादव की रिपोर्ट 9098647395*




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.