Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 10, 2020

पुलिस ने किया अवैध शराब बेचने ले जाते 3 आरोपियों को गिरफ्तार

भाटापारा से CNI NEWS के लिए मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट


भाटापारा(CNNews) 09/10/2020:- भाटापारा पुलिस थाना प्रभारी मुहेश ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली के 3 लोग एक गाड़ी में अवैध रूप से बेचने हेतु बड़ी मात्रा में शराब ले कर जा रहे है, पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ी रुकवा कर तीनो आरोपियों की तलासी ली जिसमे दुपहियाँ चालक सोनू यादव पिता छन्नू यादव उम्र 28 वर्ष के पास से सामने टंकी में रखे सफेद झोले में 30 बॉटल 180ml भर्ती वाली मसाला शराब बरामद हुआ, उसके पीछे बैठे धनुष रजक पिता रामनाथ रजक उम्र 23 वर्ष के पास से भी एक बोरे में 30 बॉटल 180ml भरती वाली मसाला शराब मिली और उसके पीछे बैठे संजय ढीमर पिता भोला ढीमर उम्र 20 वर्ष के पास से डिक्की में भी 30 बॉटल 180ml भरति वाली मसाला शराब बरामद हुईं, कुल बॉटल 90 नग 180ml भर्ती वाली जुमला 16.560 लीटर कीमत ₹8100 के साथ शराब परिवहन हेतु इस्तेमाल में ली जाने वाली मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स CG22 S 6029 कीमत ₹25000 को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उक्त कार्यवाही में प्र. आर. दीनदयाल ध्रूव, आर.कुबेर वर्मा तथा कमल किशोर साहू ने मुख्य भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad