मोहन द्विवेदी की रिपोर्ट
चाम्पा -- नगरपालिका निगम चाम्पा के वार्ड क्रमाँक एक हनुमान धारा मंदिर के पिछले हिस्से में घनी झाड़ियों के बीच आज एक 57 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने फांँसी लगा ली। घटना की सूचना पर चाम्पा पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक कुरदा का रहने वाला सुरारी लाल देवागन (57 वर्षीय) वर्तमान में अपने परिवार के साथ चाम्पा के वार्ड क्रमाँक एक के कचरा गोदाम के पास किराये पर रह रहा था। उसके दो बेटे पूरन लाल और हेतराम है , दोनों की शादी हो चुकी है। बेटा ने बताया उसके पिता लगभग 10 बजे दिन में घर से निकला और और पता नही कब हनुमान धारा के पिछले हिस्से में घनी झाड़ियों के बीच फांँसी लगा ली। इस बात की जानकारी होते ही उनके परिवार के सदस्य घटना स्थल पर पहुंँचने लगे। इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गयी , मौके पर पुलिस पहुँचकर उचित कार्यवाही में जुट गयी। चाम्पा थाना नगर निरीक्षक राजेश चौधरी ने बताया कि पुलिस घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही कर रही है। गौरतलब है कि यह इलाका वीरान और जंगल झाड़ियों से घिरा हुआ है जिसके चलते यहाँ इस तरह के वारदातें होते रहती हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.