Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, October 10, 2020

तीन काले कानूनों के विरोध में कांग्रेस की पत्रिका में सारे सवालों के जवाब..

पंंकज शर्मा, रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज केन्द्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी तीन काले कानूनों पर एक पुस्तिका का विमोचन किया। इस पुस्तिका में उन सभी सवालों के जवाब है जो किसानों, मजदूरों और आम जनता में उठ रहे हैं। प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित मंत्रिमंडलन के सभी सदस्य व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने इसका विमोचन किया। इस पुस्तिका में बताया गया है कि कांग्रेस इसका विरोध क्यों कर रही है और क्यों जनता को इन काले कानूनों का विरोध करना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि इस पुस्तिका में क्या इस कानून से कृषि उपज मंडियां ख़त्म हो जाएंगी ? मंडी और समिति खत्म होने से क्या नुकसान है? क्या किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलेगा ? समर्थन मूल्य पर सबसे बड़ा झूठ क्या है? क्या समर्थन मूल्य ख़त्म करने के लिए भ्रम फैला रही है मोदी सरकार? एक देश एक बाजार’ का दावा कितना सच है? क्या हम ठेका खेती या ’कॉन्ट्रेक्ट फार्मिंग’ की ओर जा रहे हैं? क्या कंपनी ठेका तय होने के बावजूद वादे से पलट सकती है? क्या बड़ी कम्पनियां जमींदार बनने जा रही है? क्या राशन कार्ड से राशन मिलना बंद हो जाएगा? बिहार में भी तो मंडियां ख़त्म हुई थी उसका क्या असर पड़ा? यह तीनों कानून संविधान के खिलाफ कैसे हैं?  क्या उपभोक्ता के लिए आवश्यक वस्तुएं महंगी हो जाएंगी ? जमाखोरी से ग्रामीण इलाकों पर क्या असर पड़ेगा? खेतिहर मजदूरों पर क्या असर पड़ेगा? क्या नरेंद्र मोदी विदेशी दबाव में हैं ? क्या भाजपा झूठ बोल रही है कि कांग्रेस का भी यही वादा था ? आदि सवाल है। नरेन्द्र मोदी के कार्टून के अलावा इसमें विभिन्न कार्टून लगाए गए हैं। इस पुस्तिका में इस भ्रामक प्रचार का स्पष्टीकरण भी दिया गया है कि कांग्रेस भी यही कानून बनाना चाहती थी। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से इस पुस्तिका की लाखों प्रतियाँ प्रदेश भर में बंटवाई जाएंगी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad