Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, October 13, 2020

आज शाम से खुलेगा विश्वप्रसिद्ध श्रीअक्षरधाम मंदिर



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

नई दिल्ली -- लंबे इंतजार के बाद आज विश्व प्रसिद्ध श्रीअक्षरधाम (स्वामीनारायण) मंदिर के दरवाजे खुलने जा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुये 24 मार्च को घोषित किये गये देशव्यापी लॉकडाउन के बाद अक्षरधाम मंदिर के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिये आज पहली बार खुलेंगे। हालांकि अभी भी भक्तों के लिये यह व्यवस्था सीमित ही रखी गयी है। विश्वस्त सूत्रों से मिली  जानकारी के अनुसार शाम को 05:00 से 06:30 के बीच में ही श्रद्धालु दर्शन के लिये अक्षरधाम मंदिर जा सकते हैं। शाम 06:30 बजे के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जायेगा। रात 08:15 बजे मंदिर को बंद करने का समय तय किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने अपने बयान में कहा है कि आगंतुकों को सरकारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। जिसके तहत मंदिर जाते वक्त श्रद्धालुओं को मास्क पहनना अनिवार्य होगा , इसके अलावा एंट्री गेट पर थर्मल चेकिंग भी की जायेगी , सभी को अपने साथ सैनिटाइजर भी रखना होगा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा। अक्षरधाम मंदिर को दर्शनों के लिये तो खोल दिया गया है लेकिन वहांँ की प्रसिद्ध झांकी, प्रदर्शनी और अभिषेक मंडप को फिलहाल बंद ही रखा जायेगा। कोरोना के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित रखने के मकसद से अभी सिर्फ मंदिर को ही दर्शनों के लिये खोला गया है। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये वाटर शो को आज खोल दिया जायेगा। गौरतलब है कि सहज आनंद नाम से मशहूर वाटर शो को अक्षरधाम मंदिर में देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad