13/10/2020
*अवाम ए हिन्द ने कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए अपराधियों को फांसी की मांग करती हैं।*
इस समय देश एवं प्रदेश में निरतंर हो रहे महिलाओं एवं बच्चियों के साथ जघन्य अपराध बालात्कार हत्या जैसी घटनाएं सारे समाज के लिए सर्मशार कर देनी वाली घटनाएं हो रही है।अपराधियों के हौशले बुंलद हैं जितने तेजी से कानून व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए कानूनी प्रक्रिया मजबूत बनाई जा रही हैं।वहीं दूसरी ओर अपराधियों के दिलो से खौफ नाम की चीज ही नहीं है। अवाम ए हिन्द सोशल सोशल वेलफेयर कमेटी के संस्थापक मों सज्जाद खांन एवं पद अधिकारियों साथ ही महीला विंग के सदस्यों ने विज्ञप्ति जारी कर छत्तीसगढ़ प्रदेश के जशपुर जिले में गैगरेप का मामला सामने आया है
इसके पहले राज्य के बलरामपुर और कोंडागांव एवं देश के अन्य जगहों मे हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आए हैं साथ ही राजधानी रायपुर एवं आसपास के जिलों मे महिलाओं एवं बच्चियों के साथ हो रहे जघन्य अपराध हत्या गैंगरेप लूटपाट अपराधों और आमानवीय घटना की निंदा करते हुए आरोपियों को सख्त से सक्त सजा देने की शासन एवं प्रशासन से मांग की गई हैं।। साथ ही ऐसे अपराध जिसमें देश को शर्मसार कर दिया है। स्त्रियों पर बढ़ते अपराध के लिए चिंता व्यक्त की है।विगत कुछ वर्षों से प्रदेश मे बढ़ती हत्याएं मासूमों से बालात्कार अपराहण मादक पदार्थ नशाखोरी लूटपाट एवं असामाजिक तत्वों के बुंलद हौशले से आम नागरिकों के जीवन सुरक्षा पर प्रंश्न चिन्ह उत्पन्न करते हैं।ऐसे दूषित वातावरण में आदर्श राज्य की कल्पना करना केवल मात्र बन कर रह गई है। संस्था ने बलात्कारियों को सजा तथा फासी की मांग करती हैं।
प्रेषक ✍
संस्थापक मों सज्जाद खांन



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.