साल्हेवारा :-- छुईखदान जनपद पंचायत के कोपरो ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भठली मे ग्राम वासियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का स्थापना कलश यात्रा ग्राम मे निकाल कर हर्षोल्लास के साथ किया गया ।
जिसमें जनपद पंचायत छुईखदानके जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष ललित महोबिया रहे अध्यक्षता ग्राम पंचायत कोपरो के सरपंच श्री दिनेश बोरकर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे कांग्रेस से साल्हेवारा ब्लाक अध्यक्ष शेरसिंह मेरावी ,रहे ।
मां दुर्गा की प्रतिमा का मंदिर में स्थापना करते हुए सभी जनप्रतिनिधि गण फीता काटकर मंदिर मे प्रवेश कर मां दुर्गा की पुजा अराधना करते हुए मां से आशीर्वाद लिये तत्पश्चात मां दुर्गा की स्थापना समारोह पधारे सभी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।
समारोह को संबोधित करते हूये नरेंद्र मिश्रा ने मां की प्रतिमा स्थापना पर ग्राम वासियों को सराहा और मां की सेवा नितप्रति करने कहा समारोह मे उपस्थित पुर्व सरपंच मुंजन यादव भी मां दुर्गा की महिमा का गुणगान किया ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच महेन्द्र यादव भी संक्षेप में सभा को संबोधित किया जनपद सदस्य गुलशन तिवारी भी मां की शक्ति का ग्रामवासियों के समक्ष अपनी बात कही जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ललित महोबिया मुख्य अतिथि ने मां की महिमा का सारगर्भित शब्दों मे दुर्गा मां की महिमाओं का उल्लेख किया ।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कमलेश जंघेल चंन्द्रभूषण यदु नरेन्द्र मिश्रा ,लछ्मण विश्वकर्मा ,शेर सिंह मेरावी ,जनपद सदस्य पुर्व सरपंच बरातु मरकाम मोतीलाल ,सरपंच दिनेश बोरकर कोपरो ,उप सरपंच हेमा यादव सरपंच दिनेश कोसमर्रा ,सरपंच चोभर गणेश ,सरपंच महेंद्र यादव रामपुर ,मन्नु लाल कंवर ,राजेंद्र कंवर सूरुज लाल वर्मा ,धनीराम हंसे ,रूपदास ,मुंशी श्री वास ,बुद्धु वर्मा, सुकराजी ,अगम दास ,पंचु पटेल कोपरो ,पंच सूखचरण पटेल ,रोशन सिंह पोर्ते ,मटुक सिंह मरकाम ,परदेशी कांवरे ,संतु पटेल एवं भारी संख्या में महिला पुरुष ग्रामवासी उपस्थित रहे ।समारोह का संचालन चंन्द्रभूषण यदु संचालक मंडल सदस्य ने किया ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.