Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, October 12, 2020

भाटापारा बाजार गेट अंडरब्रिज को कल से जनहित में किया जाएगा आवागमन हेतू चालू

भाटापारा से CNI NEWS के लिए मोहम्मद अज़हर हन्फ़ी की रिपोर्ट

भाटापारा(CNNews) 12/10/2020:-भाटापारा विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने हटरी बाजार अंडरब्रिज का अवलोकन कर रेल्वे अधिकारियों को निर्माण संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश देकर जनता के आवागमन के लिए दिनांक 13-10-2020 दिन मंगलवार से प्रारंभ करने के निर्देश दिये। 

भाटापारा अंडरब्रिज का काम करीब 3 वर्षो से चल रहा था, यह भाटापारा शहर के दो सिरों को जोड़ने वाला मुख्यमार्ग है, रेलवे स्टेशन से बिल्कुल लगा हुआ है, तथा मुम्बई हावड़ा मुख्य मार्ग होने की वजह से यहाँ ट्रेनों की आवाजाही का भी भारी दबाव होता है, जिसकी वजह से भाटापारा बाजार गेट लंबे समय तक फाटक बंद रहता था तथा कुछ ही मिनटों के लिए खुलता था, जिसकी वजह से बाजार गेट में हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी तथा कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। जिसके चलते भाटापारा बाजार गेट में लंबे समय से अंडरब्रिज की मांग उठ रही थी। जिसे देखते हुए करीब 3 वर्ष पहले भाटापारा अंडरब्रिज का कार्य चालू किया गया था बाज़ार गेट के रास्ते को अस्थाई रूप से बंद कर यातायात को बाईपास ओवरब्रिज पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

आज 3 वर्ष पश्चात भाटापारा वासियों का इंतज़ार खत्म होते हुए, परिणाम स्वरूप कल दिनांक 13 अक्टूबर 2020 को बाजार गेट अंडरब्रिज का यातायात पुनः चालू कर दिए जाने का आदेश देते हुए भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा की अंडरब्रिज का शेष बचा काम पूर्ण होने पर आधिकारिक रूप से अंडरब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad