Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 26, 2020

मारपीट का रिपोर्ट लिखाने पहुंचे पीड़ित पक्ष से मुलमुला पुलिस ने किया मारपीट



मारपीट की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे पीड़ित पक्ष से मुलमुला थाने में पदस्थ थानेदार, एसआई व आरक्षकों पर रिपोर्ट नहीं लिखने, बदसलूकी करने और मारपीट कर उल्टा उनपर ही मामला कायम करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां एसपी ऑफिस में पदस्थ कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण शिकायत पत्र एसपी को नहीं सौंपा जा सका।




 उनको सोमवार को आकर ज्ञापन देने की राय देकर चलता कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायतकर्ता रमिका पाटले पति रोशन पाटले ग्राम मुरलीडीह थाना मुलमुला ने बताया कि अपनी बुआ फुलवा रात्रे और देवर रमेश रात्रे, राजेश और मुकेश रात्रे के साथ 21 दिसंबर को मनहरण राय, नंदकु राय, यूनिश राय और सत्ता राय निवासी मुरलीडीह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मुलमुला थाना पहुंचे। थाने में थानेदार और कुछ आरक्षको के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। इतना ही नही थाना में पदस्थ आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे और मनोज बनर्जी शराब के नशे में थे, दोनों ने रमेश से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।


 जिसपर उसकी बुआ फुलवा रात्रे मारपीट से मना करते हुए बीच बचाव करने पहुंची। तब उक्त पुलिसकर्मियों ने गाली गलौज करते हुए धक्का देकर थाने से भगाया गया। जब उसने थानेदार और मुंशी से निवेदन किया और उसके पति रोशन को मारपीट के दौरान आए चोंट को दिखाया गया तब जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम किया गया, लेकिन उसके बुआ और देवर पर भी मामला दर्ज कर दिया गया। जब उसकी बुआ रोशन का इलाज कराने सिम्स बिलासपुर में थी तो मुलमुला टीआई और आरक्षक ने उसे वहां से बयान लेना है कहकर मुलमुला थाना लाए और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही राजीनामा होने दबाव बनाते हुए धमकाने लगे कि राजीनामा नही होने पर कैसे मामला बनाते है और कैसे जेल भिजवाते हैं। इससे क्षुब्ध होकर प्रार्थिया ने इसकी गुहार लगाने एसपी पारुल माथुर के दफ्तर पहुंची।


उसने मुलमुला टीआई उमेश साहू, एसआई संतोष शर्मा आरक्षक धर्मेंद्र बंजारे और मनोज बनर्जी के विरुद्ध उचित कार्रवाई कर उसके पति पर जानलेवा हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की गुहार एसपी से लगाई है।



सी एन आई न्यूज़ के लिए पामगढ़ से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad