गुण्डरदेही । प्रार्थी नारायण सिंह पिता कन्हैया लाल दुधकौरव उम्र 65 वर्ष ग्राम चंदनबिरही थाना गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 अक्टूबर को पड़ोस के चन्द्रशेखर निषाद के मोटर सायकल सीजी 07 ए डब्लु 5516 पैशन प्रो को मांगकर ग्राम कमरौद अपनी बहन के घर गया था । युवक ने मोटर सायकल को बाहर खड़ा कर चाबी को अपने पास रखकर घर अंदर चला गया करीबन 12 बजे घर से बाहर निकल कर देखा तो वहा से मोटर सायकल गायब था । आसपास तलाश किया मगर पता नही चला । किसी अज्ञात आरोपी द्वारा घर के बाहर खड़े मोटरसायकल सीजी 07 ए डब्लु 5516 कीमत लगभग बीस हजार को चोरी कर ले गया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 433/20 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । इस दौरान बिना नंबर के मोटर सायकल पैशन प्रो के चालक संदेही ढ़ालेश्वर साहू पिता स्व.बेनीराम साहू से पुछताछ किया तो उन्होंने ग्राम कमरौद के रामलाल सलाम से उक्त मोटर सायकल को 5 हजार मे खरीदना बताया गया बिना नंबर के मोटर सायकल इंजन एवं चेचिस नंबर तथा चोरी कि रिपोर्ट दर्ज के अनुसार प्रार्थी द्वारा पेश आरसी बुक से मिलान करने पर उक्त मोटर सायकल चोरी का होना पाया गया । आरोपी के खिलाफ अपराध घटित करना सिद्व पाए जाने पर आरोपी ढ़ालेश्वर साहू पिता स्व.बेनीराम साहू उम्र 30 वर्ष साकिन मोहलाई थाना अर्जुन्दा को चोरी की संपत्ति खरीदने के जुर्म में धारा 411 के तहत दिनांक 5 नवम्बर को गिरफ्तार किया गया । वही गाड़ी चोरी कर बेचने वाले मुख्य आरोपी रामलाल सलाम पिता इंदल सिंह सलाम उम्र 36 वर्ष ग्राम कमरौद थाना गुण्डरदेही जो घटना दिनांक से फरार था। 25 दिसंबर को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर के किसी कार्यक्रम मे शामिल होने अपने ग्राम कमरौद आया हुआ है। जिसे गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.