Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 28, 2020

जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह ने डोंगरगढ़ में किया जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी* *का शुभारंभ जनसामान्य को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने की पहल प्रेरक



.महेन्द्र शर्मा बंटी-राजनांदगांव  दिसम्बर 28 जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह ने जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने पर डोंगरगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।


जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह, जनपद पंचायत के सभापति  महेश सेन के साथ जनपद सीईओ डोंगरगढ़  लक्ष्मण कचलाम ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। ग्राम जटकन्हार के किसान  मुकुन्द कंवर ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त हुई। फोटो प्रदर्शनी में संबल एवं उन्नति का हर्ष किताब और पाम्पलेट्स द्वारा शासन की अन्य सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जनसामान्य को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने की यह पहल पे्ररक है।


ग्राम अछोली के श्री शरद शेरेफर ने कहा कि लोगों तक शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचने से उनमें जागृति आएगी। जानकारी होने पर ही जनसामान्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए अग्रसर होंगे। इस दिशा में यह फोटो प्रदर्शनी बहुत उपयोगी है। बुधवारी पारा के श्री चरन यादव ने कहा कि ऐसी फोटो प्रदर्शनी का समय-समय पर आयोजन होते रहना चाहिए। जिससे लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। ग्राम जामरी की सरपंच श्रीमती संतोषी सिन्हा ने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचना बहुत जरूरी है। इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिली है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के  मछेन्द्र महाले एवं नागरिक उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad