रायपुर, 28 दिसंबर 2020
आज दिनांक 28/12/2020 को रात्रिकालीन संस्थापक, मो. सज्जाद खान के अगुवाई में संस्था के सदस्यों ने रामनगर के पिछड़ी बस्ती समेत शहर के अनेक स्थानों पर सूचना के आधार पर समाज के कमजोर तबके बेबस परिवारों के बीच पहुंच कर उन्हें गर्म कम्बल प्रदाय किया साथ ही मेकाहारा अस्पताल परिसर, स्टेशन रोड, फाफाडीह एवं अन्य स्थानों पर जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन वितरण किया।
संस्थापक, मो. सज्जाद खान ने बताया कि पिछड़ी बस्तियों में निवास कर रहे 75 से 80 वर्ष के बुजुर्ग मूलभूत आवश्यकताओं की बेहद कमी है। ऐसे बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरूषों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ें, उनके जीवन को सुरक्षित रखने हेतु भोजन सामग्री व्यवस्था करना संस्था का मुख्य उद्देश्य है साथ ही जहाँ पर शासन की व्यवस्था नहीं पहुंच पाती वहां पर संस्था के सदस्यों द्वारा जमीनी धरातल पर उतर कर उनके मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराने के लिए शासन का ध्यान लम्बे दिनो से केंद्रित करवाते हुए आ रही है।
संस्था द्वारा आज गर्म कम्बल वितरण के छठवें चरण में संस्थापक, मो. सज्जाद खान के साथ डॉ. भीष्म प्रकाश शर्मा, ज़ुबैर खान, उदय भट्ट, योगेश्वर सिन्हा, दिव्यांश शर्मा एवं अन्य ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.