गुण्डरदेही । सोमवार को शाम लगभग 6 - 7 बजे के बीच एक ट्रक गुण्डरदेही के तादुला नदी के ग्रिल को तोड़ते हुए तीस फीट गहरे मे गिर गया । जहां चालक व हेलपर को गंभीर चोट आई है । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद टीकु निषाद ने घटनास्थल पहुंचकर घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी । जहां दोनो घायल को 108 की सहायता से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही लाया गया जहां उनका उपचार जारी है । बताया गया कि उक्त ट्रक सीजी 08 एभी 8811 से धान भरने अर्जुन्दा सोसायटी जा रहा था । इस दौरान घटना घटी
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.