अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
नई दिल्ली -- एक महीने से दिल्ली बार्डर पर नये कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वान्ह 11:00 बजे रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिये देश को संबोधित करेंगे। यह मन की बात 2.0 का 18वीं और मासिक रेडियो कार्यक्रम की यह 71वीं कड़ी होगी। इसे आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर प्रसारित किया जायेगा। यह उनके इस रेडियो कार्यक्रम की श्रृंखला का इस साल का आखिरी कार्यक्रम होगा। पीएम मोदी इस दौरान किसानों और कृषि कानूनों के मुद्दे पर बात करते हुये कृषि कानूनों के फायदे गिना सकते हैं। वे नये कृषि कानूनों पर सरकार की ओर से किये गये प्रयासों और उपायों की जानकारी देने के साथ अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर किसानों ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का ताली और थाली बजाकर विरोध करने का फैसला लिया है। हालांकि किसान संगठन सरकार के साथ बातचीत करने को तैयार हैं , ऐसे में उनका निर्णय भविष्य के गर्त में छिपा है। गौरतलब है कि पिछले एक माह से किसान दिल्ली में सिंघू बॉर्डर पर नये कृषि कानूनों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.