Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 27, 2020

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल पोल में चावल नही खरीदने का लगाया आरोप, केंद्र पर हर योजना में अड़चन पैदा करने का आरोप

 *पामगढ़ में गुरु घासीदास जयंती पर मुख्यमंत्री हुए शामिल*




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सेंट्रल पोल में चावल नही खरीदने का लगाया आरोप, केंद्र पर हर योजना में अड़चन पैदा करने का आरोप, कांग्रेस के राम राज्य और भाजपा के राज में बताया अंतर, भाजपा के राम राज को बताया लोभ मोह वाला राम राज..


एंकर-  जांजगीर-चांपा जिले में  संत बाबा गुरु घासीदास की 264 वी जयंती समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पामगढ़ के कुटराबोड़ पहुँचे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, पीएचई मंत्री रुद्र गुरु, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत राम सुंदर दास, विधायक पामगढ़  इंदु बंजारे मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पामगढ़ पहुँच कर गुरुघासीदास बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर जैतखाम की पूजा अर्चना की और प्रदेश वाशियो के खुश हाली के लिए कामना की। 



बाबा गुरुघासी में मनखे मनखे एक समान का संदेश दिया, बाबा ने सत्य, अहिँसा की सीख दी। सी एम ने कहा आज भेदभाव की वजह से समाज मे कुरुति और बुराई आ गई, सबका जाति एक है मानव जाति इस लिए किसी से घृणा नही करनी चाहिए, ईश्वर का अंश होने के नाते हमे एक दूसरे का सम्मान देना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- 

हमने  19 लाख किसान के 10 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया, 2500 रु क्विटल में धान खरीदा, क्योंकि किसान खुश तो सब खुश, हमने 80 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा, दूसरे साल 83 लाख मीट्रिक टन और इस साल 90 लाख मीट्रिक टन से ऊपर धान खरीदी का लक्ष्य है। हमने जो कहा वो किया । जब तक किसान सम्पन्न नही होगा राज्य और देश तरक्की नही कर सकता। राजीव गांधी गांधी न्याय योजना में 10 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की। केंद्र सरकार पर हर काम में अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। धान खरीदी में बारदाना की समस्या को बताया कहा केंद्र से मांग के अनुरूप आबंटन नही मिल रहा। केंद्र सरकार से एफसीआई में चावल जमा करने की अनुमति नही दी जा रही है जबकि धान खरीदी प्रारम्भ है। 60 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीदी करना है केंद्र को जिसकी अनुमति नही मिल पाई है।



सीएम ने कहा - बाबा गुरुघासी दास का शोध पीठ और संग्रहालय रायपुर में बनाने का निर्णय लिया गया है केबिनेट की बैठक में..अनुसूचित जाति जनजाति के छात्रों के हायर एजुकेशन की पढ़ाई के लिए 200 सीटर आवासीय हॉस्टल खोलेंगे, पंथी नृत्य के लिये पुरस्कार की घोषणा राज्य स्थापना दिवस पर , सरकारी अस्पतालों में छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता जी के नाम पर डायग्नोस्टिक सेंटर खोले जाएंगे। 


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के बाद वीडियो से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार पर सेंट्रल पूल में चावल नहीं खरीदने का आरोप लगाया साथ ही उन्होंने गांधी और कांग्रेस के राम राज तथा भाजपा के रामराज में अंतर बताते हुए भाजपा के रामराज को लोग और मुंह का रामराज बताया।


 सी एन आई न्यूज़ के लिए पामगढ़ से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad