Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 16, 2021

बारिश के कारण खेल में बाधा, भारत 02 विकेट पर 62

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


ब्रिस्बेन (आस्ट्रेलिया) - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में बार्डर-गावस्कर ट्राफी सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम इंडिया को गेंदबाजी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुये पहले दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया का स्कोर 87 ओवर में 05 विकेट के नुकसान पर 274 रन रहा। मैच के दूसरे दिन शनिवार को ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 369 रनों पर ऑलआछट हो गई। उसके लिये मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 108 रन बनाये। टिम पेन ने 50 , कैमरन ग्रीन ने 47 , मैथ्यू वेड ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 36 रन बनाये। नाथन लियोन ने 24 , मिशेल स्टार्क ने नाबाद 20 और जोश हेजलवुड ने 11 रनों का योगदान दिया। मार्कस हैरिस 05 , पैट कमिंस 02 और डेविड वॉर्नर 01 रन बनाकर आऊट हुये। भारत के लिये शार्दुल ठाकुर , टी नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर ने 03-03 विकेट लिये , वहीं मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारत की बल्लेबाजी शुरू की। दूसरे दिन का खेल खराब मौसम और गीले मैदान की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। दूसरे दिन के ओवर्स की भरपाई के लिये तीसरे दिन मैच आधे घंटे जल्दी शुरू होगा। स्टंप्स तक भारत ने 26 ओवर में 02 विकेट खोकर 62 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया अब भी 302 रन पीछे है। 26 ओवर पर भारत ने अपने दोनों ओपनर्स खो दिये हैं। चेतेश्वर पुजारा (8) और अजिंक्य रहाणे (2) नाबाद हैं। शुभमन गिल सात रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार बने। वहीं रोहित शर्मा अर्धशतक से चूके ,वे 44 रन बनाकर आऊट हुये। अजिंक्य रहाणे दो और चेतेश्वर पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद हैं।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-


भारत -  रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, टी. नटराजन।


ऑस्ट्रेलिया -  डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad