महेन्द्र शर्मा बंटी डोंगरगढ़ धर्मनगरी शहर की खस्ताहाल सड़कों के जल्द सुधार और निर्माण कार्य के लिए समाजसेवी अनिल आज पाण्डेय 17 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठें है । आपको बता दें कि उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से डोंगरगढ़ एसडीएम को बताया है कि लगभग 18 माह पूर्व 1करोड़ 83 लाख रुपए शहर के रोड के नव निर्माण के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री द्वारा स्वीकृत किया गया था
परंतु आज पर्यन्त तक रोड निर्माण नहीं कराया गया है। जिस से रोड में फैली धूल से आम जनता को स्वास संबंधी बीमारियों का खतरा है। जिसको देखते हुए वे 17 जनवरी से आम जनता के सरोकार को ध्यान में रखते हुए अपने समर्थकों साथियों के साथ आमरण अनशन पर बैठ गए है और मांग पूरी होने तक बैठे रहेंगे ।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.