Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, January 17, 2021

गेंदबाजों ने सम्हाली भारत की पारी

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


ब्रिस्बेन (आस्ट्रेलिया) - भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में बार्डर-गावस्कर ट्राफी सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम इंडिया को गेंदबाजी दी। पहले बल्लेबाजी करते हुये ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 369 रनों पर ऑलआऊट हो गई।जवाब में उतरी भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 111.4 ओवर में 336 रनों पर ही सिमट गयी। इस तरह आस्ट्रेलिया को 33 रन की बढ़त मिली। इसके पहले रोहित शर्मा 44 रन बनाकर आउट हुये। उनके बाद शुभमन गिल (07), चेतेश्वर पुजारा (25), अजिंक्य रहाणे (37), मयंक अग्रवाल (38) और ऋषभ पंत (23) टीम के लिये सीमित योगदान ही कर पाये। सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद भारत का कोई भी बल्लेबाज़ क्रीज़ पर अपना असर नहीं दिखा सका। इस मैच में भारत की कमजोर शुरूआत के साथ वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर दोनों गेंदबाजों ने पारी को सम्हालते हुये सातवें विकेट के लिये 123 रनों की पार्टनरशिप कर दी। खेल के तीसरे दिन शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर, दोनों के अर्ध-शतक मुख्य आकर्षण रहे। मैच के तीसरे दिन की शुरुआत में भारतीय टीम थोड़ी मुश्किल में नज़र आ रही थी, लेकिन शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की जोड़ी ने भारत की उम्मीदों को ज़िंदा रखा और टीम को मैच में वापस ला दिया। शार्दुल ठाकुर ने छक्के से अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. वहीं वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ही मैच में अर्ध-शतक लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। जहाँ वाशिंगटन सुंदर ने 144 गेंदों पर 62 रन तथा शार्दुल ठाकुर ने 115 गेंदों पर 67 रन बनाया। आस्ट्रेलिया के लिये जोश हेडलवुड ने सबसे ज्यादा 05 विकेट लिये। उन्होंने टेस्ट विकेट में 09वीं बार पारी में 05 विकेट लिये।  मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 02-02 विकेट लिये जबकि नाथन लियोन ने 01 विकेट लिया। तीसरे दिन के खेल अंत होने तक दूसरी पारी में आस्ट्रेलिया ने 06 ओवर में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिये हैं , अब आस्ट्रेलिया के पास 54 रनों की बढ़त है। स्टम्प घोषित होने तक डेविड वॉर्नर 20 और मार्क्स हैरिस एक रन बनाकर नाबाद हैं। मैच के चौथे दिन अब भारतीय टीम कम से कम रनों पर ऑस्ट्रेलिया को ऑलआऊट कर छोटा लक्ष्य हासिल करना चाहेगी , इससे मैच जीतने का अवसर बढ़ जायेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सिडनी टेस्ट की तरह यहांँ भी मैच ड्रॉ हो सकता है।


दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-


भारत -  रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, टी. नटराजन।


ऑस्ट्रेलिया -  डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad