Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, January 14, 2021

काविड-19 टीकाकरण की तैयारियों के संबंध मे कलेक्टर ने ली प्रेसवार्ता

 


देव यादव

बेमेतरा 14 जनवरी 2021-कोविड-19 की टीकाकरण की तैयारियों के संबंध मे कलेक्टर श्री शिव अनंत तायल ने आज शाम प्रेसवार्ता ली। इस अवसर पर उन्होने बताया कि जिला बेमेतरा के लिए कोविशिल्ड वैक्सीन की पहली बैच 333 वायल बुधवार को पहुंच चुकी है। जिला बेमेतरा के 26 केन्द्रों मे प्रथम बैच मे कुल 5452 लोगों को टीकाकृत किया जायेगा जिनका नाम कोविन पोर्टल मे पंजीयन किया गया है। कोविड वैक्सीन के लिए हितग्राहियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना प्रदाय की जायेगी। शुभारंभ कार्यक्रम हेतु तीन संस्थाओं का चयन किया गया हे। जिला चिकित्सालय भवन के पीछे सीएसएसडी भवन मे, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवागढ़ शामिल है। कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित प्रेसवार्ता मे पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल, अपर कलेक्टर श्री संजय कुमार दीवान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी संदीप ठाकुर, सिविल सर्जन डाॅ. वंदना भेले, कोविड अस्पताल प्रभारी डाॅ. ज्योति जसाठी, प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के साथी उपस्थित थे। 

      कलेक्टर ने बताया कि वैक्सीन का भण्डारण प्लस 2 से प्लस 8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखना है। सभी कोल्ड चैन पाइंट मे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। जिला वैक्सीन स्टोर मे सुरक्षा बल की ड्यूटी लगाई गई है। कोविड वैक्सीन हेतु प्रत्येक सेंटर मे कुल 05 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। जिसमें कुल 150 लोगों को सम्मिलित किया गया है। प्रत्येक टीम मे 02 टीकाकर्मी 01 सुरक्षाकर्मी, 01 सत्यापनकर्ता एवं मोबिलाईजर, एक निगरानीकर्ता रहेंगें। कोविन पोर्टल मे पंजीकृत निजी एवं शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के स्वास्थ्यकर्मी, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की विकासखण्ड वार जानकारी इस प्रकार है। बेमेतरा 2015, बेरला 1160, नवागढ़ 1041, साजा 1236 है। शुभारंभ कार्यक्रम के दिन 300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। प्रत्येक केन्द्र मे 100 डोज लगाये जायेंगे। 

       मुख्यचिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के बाद उसे आधा घण्टे की निगरानी मे रखा जायेगा और 28 दिन के बाद दूसरा डोज लगेगा। यह वैक्सीन भारत मे निर्मित है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन खुले मार्केट एवं निजी अस्पतालों मे उपलब्ध नही है। शासन के निर्देशानुसार सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ, महिला एवं बाल विकास विभाग, एवं सफाई कर्मचारियों को यह टीका लगाया जायेगा। इसके पश्चात पुलिस विभाग और 50 वर्ष से अधिक आयु समूह के नागरिकों को लगेगा। डाॅ. शर्मा ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी एवं मास्क है जरुरी।


सी एन आई न्यूज़ बेमेतरा छत्तीसगढ़ देव यादव की खबर मो 9098647395

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad