गुण्डरदेही । प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम किलेपार मे नवयुवक मित्र मंडल व समस्त ग्रामवासी के सहयोग से दो दिवसीय 22 व 23 जनवरी को भव्य मानसगान सम्मेलन का आयोजन रखा गया है । 22 जनवरी को शुभारंभ व दीप प्रज्वलित के अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद होगे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा विशेष अतिथि जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू जनपद सदस्य देविका बंजारे हितेंद्र देव डायरेक्टर शंकुतला हास्पिटल गुण्डरदेही ओमप्रकाश साहू सरपंच किलेपार खगेन्द्र साहू मीठुलाल साहू शिवकुमार साहू व शंभू कैलाश यादव होगे । वही समापन व पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि सासंद मोहन मंडावी कांकेर लोकसभा कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व मंत्री रमशीला साहू विशेष अतिथि डां दयाराम साहू पूर्व विधायक भाजपा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी महामंत्री थानसिंह मंडावी व शत्रुहन साहू अध्यक्ष ग्रामीण साहू समाज किलेपार होगे । वही 24 जनवरी रविवार को ग्राम मे मेला मंडाई का आयोजन रखा गया है । जहां रात्रि मे ग्रामीणो के मनोरंजन के लिए छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी का आयोजन किया गया है । उक्त जानकारी समिति के संरक्षक डां यशवंत कुमार साहू व परमानंद साहू ने दी है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.