गुण्डरदेही । लोकरंग परिसर अर्जुन्दा में रविवार को नववर्ष मिलन समारोह व नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । जिसमें जिला व जनपद एवं समस्त पंचायत प्रतिनिधियों के साथ नगरीय निकाय के सभी पार्षदों व वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का सम्मान संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद द्वारा किया गया । इस अवसर पर चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद सोनादेवी देशलहरा अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद कृष्णा दुबे पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद आलोक चंद्रकर पूर्व सभापति जिला पंचायत बालोद जागृत सोनकर अध्यक्ष जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा कोदुराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी देवरी संतुराम पटेल अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस अर्जुन्दा भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही केके राजू चंद्राकर सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.