आरोपी एटीएम के पास रहकर ग्राहक को बनाता था टारगेट
सायबर सेल व थाना गुण्डरदेही की संयुक्त टीम द्वारा किया गया कार्यवाही
गुण्डरदेही । जिला पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीआर पोर्ते के निर्देशन मे एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी दिनेश कुमार सिन्हा के पर्वेक्षण मे निरीक्षक रोहित मालेकर थाना प्रभारी गुण्डरदेही के हमराह में एक विशेष टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही के अपराध क्रमांक 259/2019 धारा-420 भादवि के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम जिला प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश रवाना किया गया था। जिसमें प्रकरण के तीन आरोपी जिसमे हिन्दराज पिता राम भरोसे सगरा सुन्दर थाना लालगंज जिला प्रतापगढ (उ.प्र.) इरसाद पिता सफीर उम्र 20 वर्ष चकबंदतोड़ थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ (उ.प्र.) शैलेन्द्र कुमार यादव पिता लाल बहादुर यादव उम्र 22 वर्ष सगरा थाना कोतवाली जिला प्रतापगढ (उ.प्र.) 13 जनवरी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर बालोद लाया गया । टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि प्रार्थी टीकम कुमार यादव पिता कन्हैया राम यादव ग्राम कोटगांव थाना अर्जुन्दा जो कोटगांव हाईस्कूल में कर्मचारी है । उन्होंने 10 जुलाई को सिकोसा एसबीआई बैक के एटीएम में पैसा निकालने गया था। एटीएम मशीन सेे पैसा नही निकलने पर प्रार्थी के बगल में खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने पैसा निकाल देता हू । कहकर उनके एटीएम कार्ड और पिन नंबर प्राप्त कर आरोपी ने प्रार्थी को अपने पास रखे दुसरा एटीएम कार्ड को थमा कर फरार हो गया । इधर प्रार्थी कन्हैया राम यादव ने दुसरे का एटीएम कार्ड का शक होने पर वह एसबीआई बैंक जाकर जानकारी ली तो किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकेे खाते से यूको बैंक के एटीएम मशीन से 8 हजार रूपये निकाल लिए गए । प्रार्थी कन्हैया राम यादव की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के क्रम में टीम द्वारा सायबर सेल से तकनीकी जानकारी एवं बैंक खातों की डिटेल प्राप्त कर प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश रवाना हुआ पुलिस टीम ग्रामीण की वेषभूषा में 10 दिन रह कर अज्ञात आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के मुख्य तीन आरोपियो को पकड़ने मे कामयाब हुए साथ ही उपयोग किए गए एक स्फ्टि कार को भी जप्त कर बालोद थाना लाया गया । टीआई रोहित मालेकर ने बताया कि आरोपियो द्वारा छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों में भी जाकर एटीएम मशीन के पास खड़े होकर भोले-भाले लोगो को देख कर टारगेट करता है । फिर उसका पैसा निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड का पिन नंबर देखकर उसी प्रकार का दिखने वाला दुसरा फर्जी एटीएम कार्ड पकड़ाकर वहां से फरार हो जाता है । और दूसरे एटीएम मशीन में जाकर खाताधारक के एटीएम कार्ड में कितना रकम है इसकी पुरी जानकारी लेकर आरोपी पैसे निकालकर व बाकी रकम दूसरे फर्जी खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते है। इसी प्रकार एटीएम कार्ड क्लोलिंग मशीन आॅनलाईन खरीदी कर भोले-भाले लोगों को इसी प्रकार निशाना बनाकर ठगी का वारदात को अंजाम देते है । ये तीनो आरोपी गिरोह में काम करते है और सबका अपना अपना काम होता है एक बाहर रेकी करता है । तो दुसरा लोगो को अपनी बातों मे उलझाया रखता है । तीसरा व्यक्ति एटीएम कार्ड और पिन नंबर देखकर उसे बदलने मे मदद करता है। ये गिरोह के सदस्य कई बार छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्य मे जाकर कई घटना को अंजाम दे चुके है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.