रायपुर 14 जनवरी 2021
Team VU के संयोजक श्री विमल गुप्ता जी एवं श्री करन पुजारी जी के द्वारा शारदा चौक, रायपुर में विशाल महाभण्डारा आयोजित किया गया।
प्रभु कृपा इतनी बरसी कि अपेक्षित संख्या से दोगुने तक भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन में मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्त्रोत माननीय विकास उपाध्याय जी का तुलादान करते हुए तिल-गुड़ के लड्डुओं से तौला गया।
श्री विकास उपाध्याय जी ने संकटमोचन हनुमान जी से वर्तमान विश्वव्यापी संकट हरने की प्रार्थना की, साथ ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक भी किया।
तत्पश्चात् विकास उपाध्याय जी के सानिध्य में Team VU के सदस्यों नें लगातार ५ घण्टे तक महाप्रसाद वितरित किया।
इस आनन्दमयी दिवस का सिलसिला बढ़ते हुए भैंसथान मैदान पहुँचा। जहाँ Team VU द्वारा आयोजित पतंगोत्सव में माननीय विकास उपाध्याय जी ने पतंगबाज़ी का आनंद लिया।
हम आपके सतत सहयोग हेतु आपका आभार व्यक्त करते हैं
इस सफल आयोजन में साथ देने वाले सभी साथियों को हम सहृदय धन्यवाद देते हुए, भविष्य में इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा करते हैं।
सी एन आई न्यूज़ रायपुर से संदीप शर्मा की रिपोर्ट

























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.