आज बिलासपुर लोकसभा सांसद श्री अरुण साव जी का अल्पप्रवास पर बेलगहना आगमन हुआ। सांसद महोदय का आगमन का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं के बैठक में शामिल होना व पार्टी की आगे की रणनीति पर चर्चा रहा। हालांकि पार्टी बैठक किन मुद्दों को लेकर रखी गई यह स्पष्ट नहीं हो सका है।भारत माता की आराधना व दीप प्रज्ज्वलित कर , स्व श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए बैठक की शुरूआत हुई। इस कार्यक्रम में सांसद अरुण साव जी के साथ , श्री मोहित जायसवाल जी, मुरलीधर चांडक , अशोक गुप्ता ,प्रभात पांडेय ,मनोहर राज , निरंजन पैकरा, सुपेत सिंह उद्देश्य , विसर्जन प्रजापति, नर्वदेश्वर पांडेय, राजेश पाण्डेय, नरेश, श्री गजानन निषाद, चंद्रदीप साहू, रामप्रताप सिंह, रूपेश कश्यप, सतीश गुप्ता, राजेश कश्यप , भानु प्रताप कश्यप जी एवं पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम से हटकर ग्राम सत्तीबहरा के भाजपा युवा इकाई अध्यक्ष श्री राम प्रताप सिंह ने अपने ग्राम व अन्य गांवों से संबंधित कुछ मामलों पर चर्चा की जिनमें वर्षाकाल में मूल गांवों शहरों से पूर्णतः अलग थलग हो जाने व स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल संकट का सामना करने वाले गांवों कस्बों हेतु, आवागमन हेतु पुल-पुलिया,जलापूर्ति व स्वास्थ्य सुविधाओं हेतु चर्चा की। सांसद महोदय ने इस हेतु विस्तृत जानकारी सभी विभागों से मांगकर इस हेतु उचित कदम उठाने आश्वासन दिया है।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.