22 जनवरी को होने वाली धरना प्रदर्शन को सफल बनाने भाजपा की हुई बैठक
गुण्डरदेही । भाजपा मण्डल गुण्डरदेही की आवश्यक बैठक मंगलवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय गुण्डरदेही मे रखी गई थी । जिसमे कांग्रेस सरकार के खिलाफ 22 जनवरी को होने वाली जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन की रूप रेखा पर चर्चा हुई । मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी ने मंडल से लेकर सभी शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओ को उक्त धरना मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की । साथ ही शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक से डाटा एंट्री फार्म को अति शीघ्र पूर्ण कर भाजपा कार्यालय मे जमा करने को कहा है । बैठक में विशेष रूप से कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी जिला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर लेखराम साहू पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू प्रमोद जैन महामंत्री जिला भाजपा बालोद सुशीला साहू प्रभारी भाजपा मंडल गुण्डरदेही मंडल महामंत्री सेवक महिपाल थानसिंह मण्डावी हरीश निषाद धर्मन्द्र साहू नमिता साहू दिलीप कोल्हाड़े भीखा साहू मुरलीधर साहू अर्जुन सिन्हा सौरभ चोपड़ा सतीष महोबिया मोपेन्द्र साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.