Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, January 19, 2021

राज्यपाल रायपुर तथा मुख्यमंत्री बस्तर में करेंगे ध्वजारोहण

 


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


रायपुर - राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण करने वाले मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी गयी है। गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार ध्वजारोहण के लिये मंत्रीगणों के साथ साथ संसदीय सचिवों को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इस बार गणतंत्र दिवस पर राजधानी में महामहिम राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर में ध्वजारोहण करेंगे। इसी तरह से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जांँजगीर-चांँपा में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेगें। वहीं गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू महासमुंद में , पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव बलौदाबाजार-भाटापारा में , कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग में , स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम कोरबा में , वन मंत्री मोहम्मद अकबर राजनांदगांव में , उद्योग मंत्री कवासी लखमा कांकेर में , नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सरगुजा में , महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया रायगढ़ में , लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार नारायणपुर में , राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में , उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल बिलासपुर में , खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत बालोद में , संसदीय सचिव यू.डी. मिंज बलरामपुर में , विकास उपाध्याय बेमेतरा में , रेखचंद जैन बीजापुर में , इंद्र शाह मंडावी दंतेवाड़ा में , चन्द्रदेव प्रसाद राय धमतरी में , विनोद सेवन लाल चन्द्राकर गरियाबंद में , चिंतामणि महाराज जशपुर में, द्वारिकाधीश यादव कबीरधाम में , कुंवर सिंह निषाद कोण्डागांव में , गुरूदयाल सिंह बंजारे कोरिया में , शकुंतला साहू मुंगेली में , शिशुपाल सोरी सुकमा में और डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह सूरजपुर जिला मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad