अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर - पिछले दिसंबर माह में ही दर्जन भर अधिकारियों का तबादला होने के बाद नये साल की शुरूआत में सामान्य प्रशासन विभाग ने दो आईएएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किया हैं। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार अब ए कुलभूषण टोप्पो रायपुर संभाग के नये कमिश्नर होंगे , उन्हें दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसी तरह गोविंद राम चुरेंद्र को रायपुर कमिश्नर से बस्तर कमिश्नर बनाकर भेजा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग छग शासन द्वारा जारी आदेश में लिखा गया है कि ए. कुलभूषण टोप्पो, भा.प्र.से. (2003), संचालक, छ.ग. प्रशासन अकादमी रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुये आयुक्त, दुर्ग संभाग, दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।एवं गोविंद राम चुरेन्द्र, भा.प्र.से. (2003) आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर के पद पर पदस्थ करता है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.