Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, January 2, 2021

कल होगा शिवराज कैबिनेट का विस्तार




अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


भोपाल --मध्यप्रदेश में हुये उपचुनाव के बाद शिवराज कैबिनेट का पहली बार विस्तार होने जा रहा है। शिवराज कैबिनेट का विस्तार शपथ ग्रहण समारोह कल रविवार राजभवन में होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कँ दोपहर राजभवन में नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी। इस कैबिनेट विस्तार में ज्योतिरादित्य सिंधिया के कितने करीबियों को जगह मिलती है इस बात पर सबकी नजर रहेगी। गौरतलब है कि इस साल नवंबर में तीन मंत्रियों के उपचुनाव हारने के बाद कैबिनेट में छह मंत्री पद खाली है वहीं दो मंत्री - तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत अक्टूबर में उपचुनावों में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इसके अलावा उपचुनाव में इमरती देवी, गिर्राज दंडोतिया और एंदल सिंह कंसाना इन तीन मंत्रियों की हार हुई थी। बता दें कि एमपी का कैबिनेट विस्तार कई महीनों से रुका हुआ है। बता दें कि एमपी के उपचुनाव के नतीजे आये हुये डेढ़ महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। अब शिवराज सिंह चौहान के सामने सिंधिया समर्थक विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल एडजस्ट कराने की चुनौती है , इसके अलावा सीएम चौहान के सामने हारे हुये उम्मीदवारों को भी एडजस्ट करने की चुनौती है।विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान के इस कैबिनेट विस्तार में तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल करने की सबसे अधिक संभावना है। नवंबर में विधानसभा उपचुनावों के बाद शिवराज सिंह चौहान कैबिनेट का यह पहला विस्तार होगा, जिसमें 126 सदस्यों वाली 230 सदस्यीय विधानसभा में चौहान सरकार को बहुमत हासिल हुआ था। इससे पहले उन्होंने 02 जुलाई को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था जिसमें 28 नये मंत्री शामिल थे जिनमें 20 कैबिनेट मंत्री और 08 राज्यमंत्री शामिल थे। इन 28 मंत्रियों में से 12 पूर्व विधायक थे जिन्होंने बाद में उपचुनाव लड़ा था। इससे पहले सीएम चौहान सहित मंत्रिमंडल में सिर्फ छह मंत्री थे।  जबकि चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी , उन्होंने 21 अप्रैल को अपने मंत्रिमंडल में पांँच मंत्रियों को शामिल किया था।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad