रायपुर, दिनांक 3/2/2021
संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के तत्वावधान में निर्धन एवं बेसहारा व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम के अंर्तगत, आज स्टेशन गुरुद्वारा मार्ग, ग्लोबल चौक देवेंद्र नगर मुख्य मार्ग, फुटपाथों और पिछड़े क्षेत्र के वृद्ध महिलाओं, विकलांगो, दिव्यांगों के साथ साथ स्थानीय रेल्वे स्टेशन परिसर पर रेल यात्रियों को गर्म ताजा पौष्टिक भोजन का वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने बताया कि जरूरतमंदो कि आवश्यकताओं को देखते हैं उनके जीवन को सुरक्षित रखने के लिए भोजन के साथ ही स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जायेगे कोराना महामारी लॉकडाउन के बाद जरूरतमंदो कि आवश्यकताएं ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, ऐसे समय में भूखे एवं जरूरतमंदों के आहार पूर्ति के लिए, संस्था ने व्यापक स्तर पर इस कार्य को बढ़ाने का निर्णय लिया है।
आज मध्यान्ह भोजन वितरण कार्यक्रम में, संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान जी, पँडित अनिल शुक्ल, राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा, दिव्यांश शर्मा, अनमोल जैन सहित अन्य सदस्यगणों ने सक्रियता के साथ अपनी सहभागिता निभाई ।
प्रेषक :-
मोहम्मद सज्जाद खान,
संस्थापक





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.