गुण्डरदेही । गुण्डरदेही में गुरुवार को कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ हुआ। पहले यह सुविधा ब्लॉक के अर्जुन्दा में ही मिल रही थी। अब इसका विस्तार करते हुए इसे गुण्डरदेही नगर में भी शुरू किया गया है। इस सेंटर के शुरू होने से स्वास्थ्य विभाग सहित आम लोगों को कोरोना के टीकाकरण में सुविधाएं मिलेगी और उन्हें दूर दराज के सेंटर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद के विशेष प्रयास से गुरुवार 4 फरवरी को कोविड वेक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ प्राथमिक शाला भवन गुण्डरदेही मे किया गया। जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भोजराज साहू सासंद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि राय पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केके राजु चंद्राकर जीवनदीप समिति के सदस्य डॉ रविन्द्र त्रिपाठी फैजबख़्स नपं उपाध्यक्ष गौकरण सोनकर पार्षद सलीम खान तहसीलदार अश्वन पुशाम बीएमओ डॉ प्रसन्नो जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ संजीव ग्लेड सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.