अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायगढ़ -- ऑल इंडिया ताइक्वांडो डोजाग छत्तीसगढ़ मुख्य प्रशिक्षक मास्टर मोहन आदित्य के सानिध्य में प्रशिक्षण ले रही छात्रा चंचला पटेल एक पैर से नि:शक्त होने के बावजूद भी अपने अथक प्रयासों से यह उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया , और पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में भी इनका सम्मान किया गया ! निश्चय ही इनकी प्रतिभा को देखकर लोगों में एक ऊर्जा का संचार होगा और हमारे प्रदेश से कोई और बेटी भी इसी तरह हमारे प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के अनूपपूर कोतमा में तीन दिवसीय ताइक्वांडो टूर्नामेंट के आयोजन में कई राज्यों से 125 से ज्यादा बच्चे भाग लेने पहुंचे हुये थे। सभी ने इस खेल में तीन दिनों तक अपने अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी इस खेल में बच्चों के उत्साहवर्धन करने के लिये वहां के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे थे। इस कार्यक्रम के आयोजक देव शरण सिंह और जनरल सेक्रेटरी राजकुमार यादव और उनकी टीम द्वारा सभी बच्चों के भोजन आवास की समुचित व्यवस्था की गयी थी। इस सामान्य बच्चों की प्रतियोगिता में उन्होंने विशेष दिब्यांग चंचला पटेल और मोहन आदित्य को भी सम्मानित किये। वहां उपस्थित जनप्रतिनिधि द्वारा विजेताओं को गोल्ड मेडल , और उनके प्रशिक्षको को भी सम्मानित किया गया। अंत में कुछ महीनों बाद इसके राष्ट्रीय स्तर लाने की घोषणा की गयी।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.