Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, March 7, 2021

चौदहवें आईपीएल का आगाज 09 अप्रैल से

 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


नई दिल्ली -- बीसीसीआई की आईपीएल गवर्निंग काउंसलिंग ने आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन 14 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक आईपीएल 09 अप्रैल को चेन्नई में शुरू होगा और 30 मई तक चलेगा। 52 दिन चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा। इसी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच पिंक बाल टेस्ट मैच खेला गया था और अब पहली बार यहां पर आईपीएल का मैच खेला जायेगा।सीजन का पहला मुकाबला 09 अप्रैल को पांच बार खिताब जीतने वाली रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी वाली रायल चैलेंजर बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। आईपीएल के सभी मुकाबले 06 शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। सभी 08 टीमों के बीच 52 दिन में फाइनल समेत 60 मैच खेले जायेंगे। जबकि फाइनल और प्ले-ऑफ के मैच अहमदाबाद में खेले जायेंगे। आईपीएल का पिछला 13 वां सीजन कोरोना के कारण मार्च-अप्रैल के बजाय सितंबर-नवंबर में यूएई में कराया गया था। इस साल लीग की भारत में वापसी हो रही है। लीग में कुल 56 मुकाबले खेले जायेंगे। चेन्नई , मुम्बई , कोलकाता और बेंगलुरु में दस-दस मुकाबले खेले जायेंगे वहीं दिल्ली और अहमदाबाद में आठ-आठ मुकाबले खेले जायेंगे।इस बार के टूर्नामेंट की खास बात यह है कि कोरोना के कारण पहली बार कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी , सभी टीमें अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी। इस बार 11 डबल हेडर यानि एक दिन में दो मैच खेले जायेंगे। दोपहर के मैच 03:30 बजे से खेले जायेंगे ,  शाम के मैच 07:30 बजे से शुरू होंगे। वही अगर हम फैंस को स्टेडियम में मिलने वाली एंट्री की बात करें तो अभी तक बीसीसीआई ने आईपीएल के आगामी सीजन 2021 को बंद दरवाजे यानि बिना फैंस के कराने का ऐलान किया है। जबकि कोरोना की स्थिति का आंकलन करने के बाद इस फैसले में बदलाव भी हो सकता है। वहीं टीमें दो महीने तक चलने वाले लम्बे टूर्नामेंट के दौरान कोरोना को ध्यान में रखते हुये सिर्फ तीन बार ही ट्रेवल कर सकेंगी। उनके ज्यादातर मुकाबले एक ही मैदान पर होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad