रायपुर 11 मार्च2021
महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है| ]भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है| सामाजिक संस्था अवाम ए हिन्द के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन ने इस महाशिवरात्रि पर्व पर देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए देश के खुशहाली समृद्धि के लिए कामना की है। साथ ही आज महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर अवाम ए हिन्द संस्था के सदस्यों द्वारा रायपुर राजधानी शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर भोजन एवं फल वितरण किया जायेगा
*प्रेषक*
*संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खांन*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.