डिप्टी रेंजर बी ड़ी खांडेकर के सर्किल में हो रही है सागौन की अवैध कटाई
शिकायत के बाद भी अधिकारी मौन
सालेटेकरी।बिरसा वनपरिक्षेञ अंतर्गत मछुरदा सर्किल में इन दिनों इमारती लकड़ी की कटाई जोरो से हो रही है जिस पर वनविभाग के अधिकारियों का चुप्पी साधना समझ के परे है।वनविभाग की लापरवाही से इन दिनों मछुरदा सर्किल के प्रभारी बी डी खांडेकर सुर्खियां बटोर रहे है जिस पर उच्च अधिकारी ताली बजाते नजर आ रहे है।तभी तो अधिकारियों के संज्ञान में होने पर भी उच्च अधिकारियों का चुप्पी साधकर बैठना समझ के परे है।ग्रामीणों से चर्चा करने पर पता चला कि मछुरदा सर्किल में जबसे डिप्टी रेंजर बी ड़ी खांडेकर आये है तब से वनों की अवैध कटाई कुछ ज्यादा ही होने लगी है।बता दे ये वही डिप्टी रेंजर है जिनको अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कुछ साल पहले साले टेकरी से हटाकर दमोह सर्किल में किया गया था वहाँ पर भी डिप्टी रेंजर खांडेकर के कार्य मे सुधार नही आया जिससे अधिकारियों ने दमोह से पुनः सालेटेकरी सर्किल में ट्रांसफर कर दिया।इस सर्किल में भी इनके कारनामे खूब चर्चा में रहे।यहां पर रहते हुए इनके कार्यक्षेत्र में जमकर सागौन की अवैध कटाई हुई।जिसपर डिप्टी रेंजर बी डी खांडेकर को सस्पेंड करना था लेकिन उच्च अधिकारियों की मेहरबानी से मछुरदा सालेटेकरी सर्किल के डिप्टी रेंजर को इधर उधर कर दिया गया।मछुरदा में जाते ही बी ड़ी खांडेकर को और ज्यादा स्वतंत्रता मिल गयी वजह थी इस सर्किल में भोले भाले बैगा आदिवासी निवास करते है।
जिसका नतीजा यह निकला कि बी ड़ी खांडेकर ने बैगा मजदूरों की मजदूरी पर भी डाका डालना शुरू कर दिया।रेत माफिया से मिलकर जमकर अवैध धन कमाया बी ड़ी खांडेकर ने जिसका आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।सूत्रों से पता चला है कि बी ड़ी खांडेकर ने सोननदी में बन रहे पुल के ठेकेदार से भी जमकर धन की उगाई किया है।ग्रामीणों ने साफ कहा है हमारे क्षेत्र में ऐसे भ्रस्ट डिप्टी रेंजर की जरूरत नही है इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर कड़ी कार्यवाही किया जाय अन्यथा जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जबाबदेही शासन प्रशासन की होगी।
इनका कहना है---उक्त क्षेत्र की जांच कर उचित कार्यवाही किया जाएगा।सपन ताम्रकार, बिरसा वनपरिक्षेञ अधिकारी।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.