गुण्डरदेही । भाठागांव आर संकुल केन्द्र मे टीएमएल मेला का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्राचार्य ने मेला मे भाग लिए संकुल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओ को बधाई देते हुए शिक्षण सहायक सामग्रीयो का शैक्षणिक कार्य में बेहतर उपयोग कर पठन पाठन को और अधिक सरल बनाए जाने का आग्रह किया । गजेन्द्र यदु व्याख्याता ने सहायक शिक्षण सामग्री क्या है और क्यों आवश्यक है । इस पर चर्चा करते हुए कहा कि कक्षा को रोचक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षक विभिन्न तकनीकों एवं उपकरणों का प्रयोग करते हैं ।
उन्हीं को शिक्षण सहायक सामग्री कहते हैं। अध्यापन अधिगम की जो प्रक्रिया है उसे सरल एवं प्रभावकारी या रूचिकर बनाने के लिए शिक्षक विभिन्न प्रकार के उपकरणों का प्रयोग करते हैं जिससे शिक्षक को कठिन से कठिन विषय को पढ़ाने में आसानी होती है । और बच्चे भी जल्द समझ कर सीख लेते हैं। इसलिए शिक्षक शिक्षण सहायक सामग्री का प्रयोग करते हैं । और शिक्षण कार्य को सुगम बना देते हैं । इस मेला में संकुल अंतर्गत 4 माध्यमिक एवं 9 प्राथमिक शालाओं के सभी शिक्षकों ने भाग लिया प्राथमिक शाला भाटागांव आर से हेमलता साहू जरवाय से सनत देशमुख मासूल से भीखम सिंह धनकर रनचिरई से घनश्याम साहू जोरातराई से दीपक महोबिया डोंगीतराई से कुलेश्वर चंद्राकर झोफरा से भोलेश महतो हीरू खपरी से तुलसी साहू किलेपार से संदीप शर्मा इसी प्रकार माध्यमिक शाला भाटागांव से विनोद कुमार नेताम नीलम सिंह कौशिल्या देवांगन डोंगीतराई से देवश्री सिन्हा जोरातराई से नेतू साहू रनचिरई से रेखा जनबंधु व अन्य शिक्षक शामिल हुए। उक्त कार्यक्रम मे संकुल प्रभारी बच्चन सिह ठाकुर प्रधानपाठक नीलम सिह ठाकुर वेदप्रकाश यदु जितेन्द्र साहू अरूण ठाकुर थे ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.