गुण्डरदेही । गुण्डरदेही जनपद पंचायत के पुर्व उपाध्यक्ष व अर्जुन्दा मंडल के सक्रिय कार्यकर्ता भरदाखुर्द निवासी हेमंत साहू को किसान मोर्चा बालोद के जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है । इनकी नियुक्ति जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार व मोर्चा के जिला अध्यक्ष तोमन लाल साहू ने की है । हेमंत साहू भारतीय जनता पार्टी मे सक्रिय कार्यकर्ता के रूप मे काम कर चुके है । वे जनपद उपाध्यक्ष व पार्टी के विभिन्न संगठन के पद मे रहकर अपने दायित्व का निर्वहन कर चुके है । उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हे यह जिम्मेदारी सौंपी है । जिला महामंत्री प्रमोद जैन किशोरी साहू जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु ठाकुरराम चंद्राकर पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष लेखराम साहू मंडल अध्यक्ष प्रणेश जैन महामंत्री विश्वास जीतू गुप्ता जनपद सदस्य दुर्गेशवरी यादव गायत्री ठाकुर निर्मला साहू चन्द्रिका साहू वेदकुमारी अनिल सोनी पवन सोनवर्षा सहित अर्जुन्दा मंडल के सभी पदाधिकारीयो ने बधाई दी है ।
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.