ग्राम बनडभरा विकासखण्ड बम्हनीडीह जिला जांजगीर चांपा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओलेश्वर कौशिक का निधन विगत दिनों हो गया जिसकी श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष माननीय डॉ चरण दास महंत जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने पहुँचकर तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किये।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने श्री कौशिक जी के कृतित्व, व्यक्तित्व एवं कांग्रेस पार्टी के लिए किये गये योगदान को स्मरण किये आज के श्रद्धांजलि सभा में बिर्रा के दीवान लालबाबा जी,राम खिलावन तिवारी जी, जनपद सदस्य बाबा कमलेश सिंह, भीम जायसवाल,एम डी दिवान, देवेश सिंह, धीरेन्द्र बाजपाई, राजेश महंत, राम दास वैष्णव, रोहन कश्यप, निर्मल दास वैष्णव, रामतीरथ दास जी,सुखीराम वर्मा, अवधबिहारी कश्यप सहित शोकाकुल परिवार के अनेक नर नारी उपस्थित रहे।
दुर्गेश यादव की रिपोर्ट





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.