सुकमा--आम तौर पर देखा गया है कि चुनाव के बाद जनप्रतिनिधियों के पास जनता के लिये समय का अभाव हो जाता है परन्तु कूकानार के उपसरपंच मुकुंददास कूकानार में उपसरपंच का पद मिलने के बाद अपने निवास में जनसमस्याओं के निराकरण हेतु प्रतिदिन जनता दरबार लगाते हैं उन्होंने बताया कि 24 फरवरी 2020 को मैं उपसरपंच के पद पर निर्वाचित हुआ हूँ उसके बाद लगातार यदि मैं गाँव मे उपस्थित रहता हूँ तो प्रतिदिन सुबह 2 से 3 घण्टे तक लगातार जनता दरबार लगा कर अन्य पंचों से साथ बैठता हूँ जिसका परिणाम है कि पिछले एक वर्ष में 20 पेंशन प्रकरण,लगभग 100 राशनकार्ड, शौचालय 50 हितग्राहियों का स्वीकृत करवाया व 50 प्रकरण प्रगति में है ,प्रधानमन्त्री आवास योजना के अंर्तगत 52 हितग्राहियों का प्रकरण बना कर आवेदन किया है एवं 2019-20 के स्वीकृत अधूरे आवास को पूर्ण कराने हेतु प्रयासरत हूँ, परिवार सहायता के अंतर्गत ललिता पति-स्व.सुरेश को 20 हजार रु की सहायता दिलाई साथ ही वनभूमि पट्टा के अंतर्गत 90 हितग्राहियों का आवेदन कराया व कलेक्टर सुकमा से मिलकर इस सम्बन्ध में बात कर जल्द ही पट्टा दिलाने के विषय मे बात की उन्होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधी होने के नाते मेरा जो कार्य है वह मैं कर रहा हूँ कूकानार के अन्य पंच गण भी इस कार्य में मेरा सहयोग कर रहे हैं
फोटो-उपसरपंच मुकुंददास,ग्रामीणों की समस्या का समाधान करते हुए
सुकमा से जिला ब्युरो संजय सिंह भदौरिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.