सुकमा-छिदंगढ ब्लाक के ग्राम पंचायत कोकावाडा़ में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का महत्व पूर्ण बैठक किया गया, जिसमें उपस्थित सीपीआई के नेता व जिला पंचायत सदस्य
रामा सोढ़ी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में पेशा कानून को सख्ती से लागू करना,पार्टी को मजबूत करना,आगे की रणनीति बनाने और गांव की समस्याओं से हम आज रूबरू हुए व कहा कि
वर्तमान सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत के 14वित्त,15वित्त के पैसे जो गांव के सरपंच व पंच के द्वारा गांव के ही विकास कार्य में खर्च करना था लेकिन सरकार में बैठे लोगों के द्वारा इस पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है और वही अब तक लगभग जिले भर में मनरेगा योजना के तहत जो कार्य किया गया उसका भूगतान नहीं किया गया है।इसका तत्काल भूगतान करना चाहिए। दिव्यांग तुलाराम नाग को बेदखल किया गया, तकनीकी सहायक कु.शायद नेगी, कु.संगीता मिडियम को प्राथमिकता नहीं दिया गया।। लगातार डेलीविजेस कर्मचारी, संविदा कर्मचारी को बेदखल किया जा रहा है
अधिकारियों से मिलीभगत करके मनमानी कर रहे हैं लाखों रुपयों का बंदरबांट किया जा रहा है,स्टाफ डैम में लाखों रुपए ठेकेदार व अधिकारीयों के मिलीभगत से डकार गए,स्टापड़ेम पुरी तरह बह गया ,पैसा निकाल लिया गया, लेकिन ठेकेदार के खिलाफ कोई कारवाई नहीं है सभी आरोप सीपीआई के नेताओं ने मौजूदा सरकार के प्रतिनिधियों पर लगाया,इस बैठक में जिला पंचायत सदस्य रामा सोड़ी , राजेश नाग महेंद्र करतम पहुंचे।। जागंरपाल,कोडरीपाल,सौतनार,टहकवाडा़,इड़जेपाल के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
फोटो-रामा सोढ़ी अन्य सीपीआई के कार्यकर्ताओं के साथ
सुकमा से जिला ब्युरो संजय सिंह भदौरिया की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.