Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, March 15, 2021

मछुरदा में गिरे हुए बिजली केबल पर चोरो ने किया हाथ साफ

 मछुरदा में गिरे हुए बिजली केबल पर चोरो ने किया हाथ साफ


विभागीय लापरवाही से हजारों की केबल हो गयी चोरी

सालेटेकरी।बिजली विभाग की उदासीनता के कारण कई हजार की बिजली केबल को क्षेत्र में सक्रिय कबाड़ियों के रूप में चोरों ने हाथ साफ कर दिया जिसकी विभाग को भनक तक नही लगी।दमोह विद्युत सर्किल के अंतर्गत आने वाले अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र मछुरदा में शासन ने हर घर बिजली पहुंचाने के लक्ष्य के तहत करीब पांच वर्ष पूर्व ठेका देकर मछुरदा, कोमो,बोन्दरी,कोरका,कुंडेकसा,तेन्दुडीह, भीतरीपानी रंजना आदि गांवो में सीमेंट के पोल व केबल लगाया गया था।जिसमे मछुरदा को छोड़कर बाकी के ग्रामो में आजतक बिजली का दर्शन नही हुआ।स्थानीय निवासियों ने कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से बिजली चालू करने की गुहार लगाई थी पर बिजली विभाग ने यह कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया कि केबल घटिया किस्म के कारण बिजली चालू करते ही केबल में फाल्ट आ जाता है जिसको नियमित करने के लिये खुला तार लगाना पड़ेगा जिसके लिए विभाग के पास फण्ड नही है का रोना रोकर विभाग कन्नी काट लेता है।अगर विभाग के पास फण्ड नही है तो विभाग के कर्मचारियों का फर्ज बनता है कि विभाग को इस परेशानी से उबारा जाय लेकिन स्थानीय बिजली विभाग की घोर लापरवाही से उक्त ग्रामो के बहुत जगहों से केबल गिर गया है जिसको चोरो के द्वारा काटकर चुराया जा रहा है जिसका विभाग को पता तक नही है।मछुरदा से धर्मशाला तक गिरी केबल का कही पर भी नामोनिशान नही है।यही हाल लगभग उक्त हर गांवो का है।हर गांव से केबल काट कर चुराया जा रहा है जिस विभाग आंख बंद किये सो रहा है।उक्त ग्रामो के ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया कि अगर बिजली देना नही है तो अपना केबल यहां से ले जाओ नही तो धीरे धीरे सब चोरी हो जाएगा जिसका आरोप गांव वालों पर लगेगा।जब इस बारे में संबंधित अधिकारियों से बात किया गया तो अधिकारियों का गैरजिम्मेदाराना जबाब सुनकर हैरान रह गया।अधीक्षण यंत्री बालाघाट से बात करने पर साहब ने DE से भी बात कर लो कहकर अपना पल्ला झाड़ लिया।जेईई दमोह ने भी वही रटारटाया शब्दों का इस्तेमाल किया गया कि हमे इस बारे में जानकारी नही है उक्त मामले की जांच करवाई जाएगी।

इनका कहना है---मेरे से बताने से अच्छा था कि आप संभागीय यंत्री से बात करते तो अच्छा होता।अधीक्षण यंत्री बालाघाट।

मुझे इस बारे में जानकारी नही है अगर केबल चोरी हुआ है तो जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही किया ।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad