छोटू यादव / श्री शिव ज्योतिर्लिंग मंदिर समिति गंजपारा रायपुर के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर रंगारंग भजन संध्या के साथ शुरू किया महाशिवरात्रि पर्व ।
श्री शिव ज्योतिर्लिंग मंदिर समिति गंजपारा रायपुर
के द्वारा लगातार दूसरे साल भी महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है लगातार 4 दिनों तक चलने वाले इस महाशिवरात्रि पर्व पर आज सांई म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सैकड़ों श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया।
श्री शिव ज्योति र्लिग समिति के संस्थापक मंगल ताड़ी ने बताया समिति के द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर समिति 4दिनो तक दूसरे वर्ष भी कार्यक्रम आयोजित कर रही है इस वर्ष भी भजन संध्या के साथ महाशिवरात्रि का पर्व शुरू होगा दुसरे दिन 11मार्च गुरुवार को शिवजी की महाआरती पुजन होगी।12मार्च शुक्रवार को शिवजी की बारात वह भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी तथा सोमवार 15मार्च को महाभंडारा का कार्य क्रम आयोजित कि जायेगी। सभी शिव भक्तगण व मित्रों से अनुरोध है की अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर शिवजी कि बारात में शामिल होकर शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करें ।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.